सीवान, अगस्त 27 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता पति की लंबी उम्र की सलामती की कामला लिए सुहागिन महिलाओं ने हरितालिका तीज पर मंगलवार को निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना की। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी-संवरी महिलाओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पारंपरिक रूप से पूजा-अर्चना की। साथ ही पूजन सामग्री समेत व्रत का पारंपरिक पकवान पिड़किया, जटा-झूरी, खीरा, अमरुद, केला, सेव, संतरा, नाशपाती, अनार आदि फलों को प्रसाद के रूप में चढ़ाकर व्रत की कथा सुनी। हरितालिका तीज को लेकर विभिन्न मंदिरों समेत घर-आंगन में भक्तिपूर्ण वातावरण मंगलवार की सुबह से ही बना हुआ था। हरितालिका तीज की पूजा करने व कथा सुनने के लिए महिलाएं घर-आंगन से लेकर मंदिरों तक में जुटी रहीं। शहर के शुक्ला टोली हनुमान मंदिर में आचार्य पंडित नीतीश दुबे व भावनाथ मंदिर में आचार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.