पति की शिकायत लेकर एसपी के पास पहुंची पत्नी
मैनपुरी, अगस्त 7 -- एसपी के पास पहुंची महिला ने पति पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि 18 साल पहले उसकी शादी हुई, उसका पति चार बच्चों का पिता है लेकिन पिछले एक साल से वह दूसरी महिला को पत्नी बनाकर घर में रखना चाहता है। विरोध करने पर उसके साथ पति द्वारा मारपीट की जा रही है और उसे घर से निकालने की धमकी दी जा रही है। एसपी ने मामले की जांच कर बरनाहल पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बरनाहल थाना क्षेत्र के ग्राम नगला शिवकरन निवासी ओमकांती ने एसपी को शिकायती पत्र देकर जानकारी दी कि 18 साल पहले उसकी शादी विपन कुमार के साथ हुई थी। उसका पति ट्रक ड्राइवर है और वह चार बच्चों की मां है। पति विपन के औंछा थाना क्षेत्र के ग्राम तिसा निवासी एक महिला से संबंध हो गए हैं। इस महिला के साथ उसके पति के आपत्तिजनक फोटो भी सामने आए हैं। जब उसने पति का विरोध किया तो प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.