मुरैना, जून 17 -- मध्य प्रदेश के मुरैना में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। मारपीट के बाद जब वो शिकायत करने पुलिस स्टेशन जा रही थी, तभी रास्ते में उसका पीछा कर पति ने उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी पति ने अपनी पत्नी पर लोहे की रॉड से हमलाकर उसकी हत्या कर दी है।थाने पहुंचने से पहले ही कर दिया मर्डर मामला मुरैना जिले के डिमनी पुलिस थाना क्षेत्र का है। यहां के सहारियन का पूरा गांव में रहने वाले धर्मेंद्र और पत्नी के बीच मंगलवार दोपहर खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान विवाद हिंसक झड़प में बदल गया और धर्मेंद्र ने निशा को पीट दिया। इसकी शिकायत करने के लिए निशा पुलिस थाने जा रही थी। इस दौरान धर्मेंद्र ने थाने पहुंचने से पहले ही निशा...