गाज़ियाबाद, दिसम्बर 9 -- ट्रांस हिंडन। साहिबाबाद थाना क्षेत्र में दो बदमाशों ने गिरधर एंक्लेव में रहने वाली दो बहनों से गहने और नकदी ठग ली। शातिरों ने उन्हें जादू टोने के जरिए पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर धोखाधड़ी। इसके बाद दोनों सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ितों ने थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस जांच कर रही है। गिरधर एंक्लेव में रहने वाली अनीता के अनुसार सात दिसंबर को वह अपने बहन जयवंती के साथ राजेंद्रनगर जा रही थीं। इस दौरान जैसे ही वे दोनों गोल चक्कर के पास पहुंची तो वहां पर दो युवक मिले। दोनों युवकों ने उनसे कहा कि उनके पति को शराब पीने की लत है। वह उनकी शराब पीने की लत को छुडवा सकते हैं। दोनों युवकों ने अनीता और उनकी बहन को अपनी बातों में उलझाते हुए सोने, चांदी के गहने और 15 हजार रुपये की नकदी एक पर्स में रखवा ली। इसके बाद ...