पति की लंबी उम्र को लेकर सुहागिनों ने की वट सावित्री पूजा
हजारीबाग, मई 16 -- बरकट्ठा प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को वट सावित्री पूजा श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाई गई। सुहागिनों ने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि एवं अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर वट वृक्ष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। गांवों और मोहल्लों में सुबह से ही पूजा को लेकर विशेष उत्साह का माहौल देखा गया। सुहागिनों ने वटवृक्ष के चारों ओर मौली सूत लपेटकर पूजा की। पूजा के बाद सुहागिनों ने पुरोहित से सावित्री सत्यवान की कथा सुनी। पूजा के दौरान महिलाओं ने अपने परिवार की सुख-शांति एवं पति की दीर्घायु की कामना की। वटवृक्ष की पूजा संपन्न के बाद सुहागिनों ने पति की आरती उतारकर उन्हें प्रसाद ग्रहण कराया। यह भी पढ़ें- वट सावित्री पूजा : वट वृक्ष की आराधना कर पति के लंबी उम्र की कामना साथ ही महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.