पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा व्रत, कुनौली में वट वृक्ष के नीचे हुई पूजा
सुपौल, मई 16 -- कुनौली, निज प्रतिनिधि। सीमावर्ती क्षेत्र कुनौली, कमलपुर और डगमारा पंचायत में शनिवार को सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री व्रत श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया। पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना को लेकर महिलाओं ने दिनभर उपवास रखकर वट वृक्ष की पूजा की। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बरगद के पेड़ के नीचे महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। कमलपुर-कुनौली मार्ग स्थित वट वृक्षों के नीचे सुबह से महिलाओं की भीड़ लगी रही। महिलाओं ने पूजा कर पति की सलामती और परिवार की खुशहाली की कामना की।श्रद्धालु सरिता देवी, सीमा देवी और पूनम देवी ने बताया कि वट सावित्री व्रत पति की दीर्घायु के लिए रखा जाता है। यह भी पढ़ें- खगड़िया : अखंड सौभाग्य की कामना के साथ सुहागिनों ने श्रद्धापूर्वक मनाया वट सावित्री व्रत पूजा के दौरान पति का आशीर्वाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.