पति की लंबी आयु को सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना
औरैया, मई 16 -- औरैया, संवाददाता। ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या के पावन अवसर पर शनिवार को क्षेत्रभर में वट सावित्री व्रत श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने अखंड सौभाग्य, पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ निर्जला व्रत रखकर वट वृक्ष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिरों और वट वृक्ष स्थलों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ती रही और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। अयाना, याकूबपुर, सहार और अजीतमल क्षेत्र में नवविवाहिताओं से लेकर बुजुर्ग महिलाओं तक ने इस पर्व में उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाएं पारंपरिक परिधान और सोलह श्रृंगार में सज-धजकर पूजा सामग्री की थाली लेकर वट वृक्ष के पास पहुंचीं। यह भी पढ़ें- तराई में वट वृक्ष का पूजन कर मांगी पति की दीर्घायु समेत परिवार के लिए मांगी समृद्धि उन्होंने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.