पति की लंबी आयु के लिए सुहागिन महिलाओं ने रखा वट सावित्री व्रत
औरैया, मई 16 -- अयाना, संवाददाता। क्षेत्र में शनिवार को वट सावित्री पर्व श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। कस्बे के बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में सुबह से ही सुहागिन महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने अखंड सौभाग्य और पति की लंबी आयु की कामना करते हुए विधि-विधान से वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की। सुबह होते ही महिलाएं पूजा की थाली सजाकर मंदिर पहुंचने लगीं। महिलाओं ने सबसे पहले भगवान शिव के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद मंदिर परिसर में स्थित विशाल बरगद के वृक्ष की पूजा की। महिलाओं ने वट वृक्ष पर जल, कच्चा दूध, रोली, चंदन, अक्षत और पुष्प अर्पित किए।धार्मिक यह भी पढ़ें- पति की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने की पूजा-अर्चना परंपरा के अनुसार महिलाओं ने भीगे हुए चने, फल और पूरियां चढ़ाकर सावित्री-सत्यवान की कथा का श्रवण किया। कथा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.