पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री व्रत रखा
रुद्रपुर, मई 16 -- दिनेशपुर। क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम को महिलाओं ने पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ श्रद्धा एवं आस्था के प्रतीक वट सावित्री व्रत का विधिपूर्वक पालन किया। वार्ड पांच में आयोजित दो दिवसीय वट सावित्री पूजा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उपवास रखकर वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार अनुष्ठान संपन्न कराया। पूजा कार्यक्रम का संचालन पुरोहित बनमली चक्रवर्ती ने कराया। उन्होंने वट वृक्ष के नीचे विधिवत प्राण प्रतिष्ठा कर महिलाओं से पूजा संपन्न कराई। इस दौरान महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा कर धागा बांधा और पति की दीर्घायु, परिवार की खुशहाली एवं सुख-शांति की कामना की। यह भी पढ़ें- Vat Savitri 2026 Wishes: सुहाग और सुख-समृद्धि के लिए अपनों को भेजें ये सुंदर SMS, पढ़ें वट सावित्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.