औरंगाबाद, मई 16 -- सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखने वाला वट सावित्री व्रत शनिवार को नवीनगर नगर पंचायत सहित प्रखंड के विभिन्न गांवों में मनाया गया। पति की दीर्घायु एवं परिवार की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर सुबह से ही महिलाओं की भीड़ बस स्टैंड स्थित पुरानी पीएनबी बैंक परिसर, जनकपुर पोखरा, साया तथा स्थानीय थाना के समीप स्थित बरगद के पेड़ों के पास जुटी रही। महिलाओं ने विधि-विधान से वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की तथा पेड़ के चारों ओर रक्षा सूत्र बांधकर पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-शांति की कामना की। पूजा के दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाया और पुजारियों से सावित्री-सत्यवान की कथा सुनी। यह भी पढ़ें- वट सावित्री पूजा : वट वृक्ष की आराधना कर पति के लंबी उम्र की कामना नवविवाहित महिलाओं में पहली बार वट सावित्री पूजा को लेकर विशेष उ...