लखीमपुरखीरी, मई 31 -- लखीमपुर। सदर कोतवाली के राजापुर गांव निवासी एक युवक ने अपनी भाभी पर भाई को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया तो वह कोर्ट चला गया। कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज हुआ है। पीड़ित संदीप वर्मा उर्फ बिजनेश निवासी राजापुर ने बताया कि उसके बड़े भाई रंजीत कुमार ने 18 जनवरी की रात घर के ही कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद सुबह दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने अंदर देखा तो रंजीत का शव पंखे से लटक रहा था। इसको लेकर पुलिस को सूचना दी गई। आरोप है कि घटना से एक दिन पहले मृतक रंजीत और उसकी पत्नी निधि वर्मा के बीच मारपीट हुई थी। भाभी ने भाई रंजीत का मोबाइल छीन लिया था और उसे कहीं डूबकर मर जाने या फांसी लगा लेने जैसी बातें कही थीं। इसके बाद वह अपने मायके चली गई थी। सद...