पति की मौत मामले में पत्नी ने एक साल बाद दर्ज कराया मुकदमा
नैनीताल, जून 23 -- भवाली, संवाददाता। भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर पाडली के पास एक साल पहले सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत के मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। नैनीताल के अयारपाटा निवासी कमला सतवाल ने कोतवाली भवाली में तहरीर देकर हादसे के जिम्मेदार वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।तहरीर में कहा गया है कि 5 जून 2025 को कमला सतवाल के पति किशन सिंह सतवाल पुत्र प्रताप सिंह सतवाल अपने साथी प्रकाश आर्या निवासी लमगड़ा अल्मोड़ा के साथ बाइक से नैनीताल अपने गांव लमगड़ा जा रहे थे। दोपहर करीब 2.30 बजे हल्द्वानी-अल्मोड़ा हाईवे पर पाडली के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में किशन सिंह और उनके साथी प्रकाश आर्या गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.