सीतापुर, फरवरी 24 -- सीतापुर। इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मृत सुनील कुमार की पत्नी पत्नी ने वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। थाना क्षेत्र के बसेती गांव निवासी गीता देवी के मुताबिक पांच फरवरी को उनके पति सुनील कुमार बाइक से घर आ रहे थे। तभी शेरपुर के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी थी। जिससे उनकी मौत हो गई थी। पीड़िता ने इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.