पीलीभीत, मई 8 -- पीलीभीत,संवाददाता।पति की मौत के बाद पत्नी को ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर निकाल दिया। महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने संपति हड़पने के लिए उसको निकाला है। एसपी के आदेश पर विवाहिता की तहरीर पर थाना न्यूरिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम टंडोला निवासी पुष्पा देवी ने एसपी के आदेश पर थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी शादी 13 जून 2020 को ग्राम सुनगढ़ी निवासी निरंजनलाल पुत्र किशनलाल के साथ हुई थी। 7 मार्च 2025 को पति निरंजनलाल की मृत्यु हो गई। आरोप है कि पति की मौत के बाद ससुराल पक्ष का व्यवहार बदल गया और उसे लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा। यह भी पढ़ें- दहेज प्रताड़ना में पति समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.