पीलीभीत, दिसम्बर 2 -- पीलीभीत,संवाददाता। दहेज में पांच लाख रुपये न देने पर ससुरालियों ने विवाहिता को प्रताड़ित किया। इसी बीच पति की मौत के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता की पिटाई करके ससुराल से निकाल दिया। विवाहिता ने एसपी के यहां पेश होकर घटनाक्रम की जानकारी दी। एसपी के आदेश पर गजरौला पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम देवीपुरा निवासी राधिका पुत्री गंगाराम ने एसपी के आदेश पर थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसका विवाह 4 मार्च 2022 को प्रवीण कुमार पुत्र महेश कुमार निवासी ग्राम अडौली थाना जहानाबाद से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से उसके ससुर महेश,सास महारानी देवी और नंद ने दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करना शुरू कर दी। उसके मना करने पर ससुराल का पक्ष के लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.