पति की मौत के बाद विवाहिता का किया जीना दुश्वार
कौशाम्बी, जुलाई 8 -- मंझनपुर, संवाददाता। सैनी थाना क्षेत्र के उचरावां गांव की चांदनी देवी ने बताया कि उसके पति अजय सरोज का बीमारी के कारण 28 जून 2026 को निधन हो गया है।आरोप है कि इसके बाद से ससुराली परेशान कर रहे हैं। वह घर में रहने नहीं दे रहे हैं। घर से भाग जाने का दबाव बनाते हैं। इसका विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जानलेवा धमकी देते हैं। परेशान होकर मंगलवार को पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी जेठ रामप्रकाश, जेठानी उर्मिला देवी, ससुर, नंद बबली व नंदोई रामराज निवासी परसीपुर के खिलाफ मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.