गोरखपुर, मई 23 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के फरसाड़ गांव की मनीषा विश्वकर्मा ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना, घर से बेदखल करने और स्त्रीधन हड़पने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पति अमित कुमार की मौत के बाद ससुर राम प्रसाद गलत नीयत से दबाव बनाते थे। विरोध करने पर सास, देवर और देवरानी ने मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना शुरू कर दी। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने कमरे का ताला तोड़कर करीब आठ लाख रुपये के जेवर और सामान गायब कर दिए। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...