औरंगाबाद, अप्रैल 16 -- तीन बच्चों के भरण पोषण की मिली जिम्मेवारी औरंगाबाद में शादी समारोह का हुआ आयोजन फोटो- 16 अप्रैल एयूआर 20 कैप्शन- औरंगाबाद के सूर्य मंदिर परिसर में गुरुवार को रचाई जा रही शादी औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सड़क दुर्घटना में पति को खोने वाली महिला भविष्य को लेकर चिंतित थी तब दोस्ती की मिसाल पेश करते हुए दोस्त ने उसका हाथ थामा। औरंगाबाद प्रखंड के अमोला बिगहा निवासी 27 वर्षीय सोनी कुमारी के पति नीतिश ठाकुर की पिछले वर्ष मई महीने में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। सोनी की तीन बच्चियां आठ वर्षीय ज्योति कुमारी, छह वर्षीय शिवानी कुमारी और तीन वर्षीय परी हैं। पति की मौत के बाद परिवार के भरण पोषण पर संकट उत्पन्न हो गया था। ऐसे में परिजनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रयास से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिला के देवकली निवास...