पति की मौत के बाद खाते में बीमा क्लेम के आए एक लाख रुपये तीन बार में उड़ गए
हरदोई, सितम्बर 19 -- हरदोई। पति की मौत के बाद एलआईसी से मिले एक लाख रुपये खाते में आने के कुछ दिन ही बाद साइबर ठगी का शिकार हो गए। आजाद नगर निवासी रेखा देवी के खाते से अज्ञात व्यक्ति ने यूपीआई के जरिए तीन बार में पूरी रकम निकाल ली। बैंक पहुंचने पर महिला को इसकी जानकारी हुई। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली शहर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, रेखा देवी ने बताया कि पति रामतीर्थ की मौत के बाद खाते में 19 मई को एलआईसी क्लेम के एक लाख रुपये आए थे। तीन जुलाई को वह बैंक से रुपये निकालने पहुंचीं तो खाते में रकम नहीं मिली। जानकारी करने पर पता चला कि छह जून को पांच हजार, 10 जून को पांच हजार और 16 जून को 90 हजार रुपये यूपीआई के जरिए निकाले गए हैं। इस तरह तीन लेनदेन में खाते की पूरी रकम साफ कर दी गई। रेखा देव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.