पति की मौत के पांच माह बाद भी नहीं मिला मृत्यु प्रमाणपत्र
गया, सितम्बर 26 -- शेरघाटी प्रखंड के समदा (महुआडीह) गांव की रूबी देवी पति की मौत के पांच माह बाद भी सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित है। पति की हादसे में मौत के बाद अब चार बच्चों और बुजुर्ग ससुर की जिम्मेदारी उनके सामने है। रूबी के पास न राशन कार्ड है और न ही अब तक पति का मृत्यु प्रमाणपत्र बन पाया है। मृत्यु प्रमाणपत्र नहीं होने के कारण विधवा पेंशन और अन्य सरकारी लाभ के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी आगे नहीं बढ़ सकी है। पारिवारिक लाभ योजना के तहत परिवार के कमाऊ सदस्य की मृत्यु पर मिलने वाली सहायता राशि का लाभ भी रूबी को नहीं मिला है। पति के अंतिम संस्कार के लिए मिलने वाली कबीर अंत्येष्टि योजना की राशि भी परिवार को नहीं मिल सकी। ग्रामीणों से चंदा जुटाकर अंतिम संस्कार किया।रूबी के चारों बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र और आधार कार्ड भी नहीं बना है। दस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.