झांसी, दिसम्बर 5 -- झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। हंसारी में पति की मौत के दो महीने बाद गम में डूबी महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार को बाथरूम में वह फंदे पर झूलती मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें उसमें अपनी किस्मत को ही बुरा बताया है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कानपुर जोन की रहने वाली राधिका उर्फ ललिता (23) की शादी इसी 13 अप्रैल को झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हंसारी निवासी विशाल यादव के साथ हुई थी। दोनों एक-दूसरे को काफी चाहते थे। दो महीने पहले अचानक विशाल की तबियत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। इसके बाद राधिका एकदम टूट गई। परिजनों ने बहुत समझाया। लेकिन, वह बार-बार रो पड़ती थी। शुक्रवार को वह सोकर उठी। परिजनों के साथ बातचीत की। सुबह साढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.