पति की मौत के अवसाद में खुद को आग लगाने वाली महिला की उपचार के दौरान मौत
बुलंदशहर, जुलाई 12 -- खुर्जा जंक्शन क्षेत्र की शिव कॉलोनी निवासी युवक की चार दिन पूर्व ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। जिसके अवसाद में उसकी पत्नी ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। महिला को गंभीर हालत में जटिया अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। अब उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। शिव कॉलोनी निवासी गोपाल ने बताया कि पिछले महीने उनकी मां प्रेमवती की भी बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इसके बाद छोटे भाई सोनपाल (30 वर्ष) की पत्नी रेनू अपने मायके गई थीं। सोनपाल वैर रेलवे स्टेशन के पास निजी टिकट काउंटर चलाता था। तीन जुलाई को वह अपने काम पर गया था। जहां ट्रेन की चपेट में आने से सोनपाल की मौत हो गई। पति की मौत की सूचना पर रेनू मायके से ससुराल आ गई। पति की मौत के बाद वह अवसाद में रहने लगी। जिसे देख रेनू की मां संतोष भी आ गई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.