उरई, अप्रैल 5 -- कोंच। तहसील क्षेत्र के ग्राम बरोदा में पति ने कुछ दिनों पहले अज्ञात कारणों के चलते डाई पी ली थी जिसका इलाज अस्पताल में हो रहा था और इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गयी। जैसे ही यह खबर पत्नी को मिली तो वह व्यथित हो गयी और उसने भी डाई का सेवन कर लिया जिसे इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। तहसील क्षेत्र के ग्राम बरोदा निवासी दीपू पटेल ने करीब एक सप्ताह पूर्व डाई का सेवन अज्ञात कारणों के चलते कर लिया था जिससे दीपू की हालत बिगड़ने पर इलाज हेतु झांसी ले जाया गया था जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसकी मौत हो गयी। जैसे ही यह बात उसकी पत्नी लवली पटेल 36 वर्ष को मिली तो उसने भी दोपहर को डाई का सेवन कर लिया जब उसकी तबियत बिगड़ी तो परिजनों एवं ग्रामीणों ने उसे इलाज हेतु कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के ...