पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई पत्नी, एक ही दिन उठीं दोनों की अर्थी
श्रावस्ती, जुलाई 16 -- श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पटना के मजरा ऐंठा गांव में पति-पत्नी के बीच अटूट प्रेम और साथ का मार्मिक उदाहरण सामने आया। पति की मौत का सदमा पत्नी सहन नहीं कर सकीं और अगले ही दिन उन्होंने भी अंतिम सांस ले ली। बुधवार को दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार ऐंठा गांव निवासी सोहन लाल मौर्य (70) पुत्र रामसुख मौर्य की शनिवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। परिजनों ने उनका उपचार कराया, जिससे उनकी हालत में कुछ सुधार हुआ और उन्हें घर ले आया गया। मंगलवार दोपहर उनकी तबीयत एक बार फिर खराब हो गई। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही उन्होंने घर पर ही दम तोड़ दिया।पति की मौत का सदमा नहीं सह सकी पत्नी पति के निध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.