वाराणसी, सितम्बर 25 -- वाराणसी में 35 साल की महिला होमगार्ड अनुराधा तिवारी ने व्हाट्सएप पर सुसाइड नोट लिखने के बाद जान दे दी है। नेवादा (सुंदरपुर) में हनुमत कृपा अपार्टमेंट में रहने वाली अनुराधा को पति की मौत के बाद एक दवा कंपनी के कर्मचारी से प्यार हो गया था। कर्मचारी ने शादी का वादा भी किया था। इसी बीच उसके मोबाइल फोन में एक अन्य युवती के साथ अश्लील तस्वीरें देख विवाद शुरू हुआ। दोनों में संबंध खराब हो गए। दवा कर्मचारी ने मिलना भी बंद कर दिया था। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर जांच शुरू कर दी है। दवा कर्मचारी के साथ ही अश्लील तस्वीरों वाली युवती को भी गिरफ्तार किया है। अनुराधा तिवारी का ससुराल अस्सी में है। वह नेवादा स्थित अपार्टमेंट में पति होमगार्ड धनंजय तिवारी, एक बेटा और एक बेटी के साथ रहती थी। करीब तीन साल पहले पति का निधन हो गया। अ...