औरैया, मार्च 3 -- अजीतमल, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम बरेला शाहपुर की निवासी किरन देवी पत्नी हरीओम ने अपने पति पर मारपीट, उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। किरन देवी का आरोप है कि उसका पति हरीओम शराब और जुए का आदी है तथा अक्सर घर का सामान बेचकर जुआ खेलता है। विरोध करने पर वह शराब के नशे में गाली-गलौज करता है और मारपीट कर घर से बाहर निकाल देता है। पीड़िता के अनुसार सोमवार सुबह करीब नौ बजे पति ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान उसे और बच्चों को धक्का देकर घर से बाहर निकाल दिया गया, जिससे उसे कई चोटें आईं। किरन देवी ने यह भी आरोप लगाया कि पति ने जान से मारने की धमकी दी और कपड़ों में आग लगाने की कोशिश की। साथ ही आत्महत्या कर उसे और उसके...