दरभंगा, अप्रैल 14 -- संजय लाला,दरभंगा। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के पंडासराय में मंगलवार की सुबह संदिग्ध स्थिति में एक महिला की मौत हो गई। पति ने सुबह आंख खोलते ही कमरे में पंखे के सहारे अपनी पत्नी का शव लटका देखा। शोर मचाने पर घरवालों ने कमरे में पहुंचकर शव को नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने वहां पहुंचकर तहकीकात के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा। मृतका की पहचान राहुल कुमार की पत्नी गुड़िया कुमारी (28) के रूप में की गई। मृतका के देवर मनोज महासेठ ने बताया कि उनके भाई की शादी चार साल पहले गुड़िया कुमारी से हुई थी। भाई मानसिक रूप से बीमार हैं, इसे लेकर वो परेशान रहती थी। भाई राहुल कोई काम भी नहीं करते हैं। इस वजह से आर्थिक तंगी थी।उन्होंने बताया कि मानसिक रूप से बीमार रहने के कारण वे नींद की दवा खा...