भागलपुर, फरवरी 3 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता जोगसर थाना क्षेत्र में मथुरा नाथ घोष लेन की रहने वाली विवाहिता 20 साल की प्रियंका ने आत्महत्या कर ली। सोमवार की सुबह मकान में सीढ़ी की रेलिंग से लगे लोहे के छड़ में फंदा लगा उसमें लटक गई। मृतका के पति अक्षत बड़ी पोस्ट ऑफिस के पास स्थित एक कार्यालय में गार्ड की नौकरी करता है। प्रियंका का छह महीने का बेटा है। उसने सुसाइड नोट भी लिख छोड़ा है जिसमें उसके पति से उसका संबंध अच्छा नहीं होने की बात सामने आई है। प्रियंका का मायका बांका के बाराहाट में लकड़ा फुलहरा में है। सूचना मिलने पर जोगसर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया। मृतका के पिता फंटूश उर्फ मंटू मंडल भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। जोगसर थानेदार मंटू कुमार ने बताया कि मृतका के मायके वाले के बयान के आधार पर के...