पूर्णिया, जनवरी 4 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।कसबा निवासी कल्पना सारस्वत ने पुलिस प्रशासन से अपने पति की बरामदगी की गुहार लगाई है। उन्होंने एसपी को सौंपे एक आवेदन में बताया है कि 28 दिसंबर की सुबह करीब 3 बजे उनके घर कसबा थाना की पुलिस के साथ गयाजी के जीआरपी थाना की पुलिस पहुंची। पुलिस उनके पति धनंजय सारस्वत को डकैती के एक केस में आरोपी होने की बात कह साथ ले गई। परन्तु अब तक उन्हें गयाजी के न्यायिक पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया गया है और ना ही उनका कोई सुराग दे रही है। कसबा के थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि गयाजी से आए जीआरपी थाना की पुलिस को लिखित तौर पर महिला के पति को सौंपा गया है। महिला को इसके लिए गयाजी के जीआरपी से संपर्क करना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.