उरई, मार्च 9 -- उरई। गीधन की खोड़ निवासी संगीता देवी ने पति श्रीकृष्ण पाल पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का कहना है पति 8-10 वर्षों से उसे मारपीट कर परेशान कर रहा है। संगीता देवी का आरोप है कि दस वर्षों से मायके नहीं जाने दिया जा रहा है और आए दिन मारपीट की जाती है। साथ ही परिवार को जान से मारने की धमकी दी जाती है। पीड़िता ने बताया दोनों नाबालिग बेटे भयभीत हैं और पढ़ाई प्रभावित हो रही है। पुलिस से पति के खिलाफ कार्रवाई व बच्चों के हक की जमीन-जायदाद सुरक्षित कराने की मांग की है। वहीं उसने आरोप लगाया है कि उसका पति और ससुराल के अन्य लोग उसको आए दिन परेशान करते हैं इसलिए उसने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले की जांच पड़ताल करवा कर जो भी दोषी पाया जाए उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...