पति की प्रताड़ना से तंग महिला बच्चों संग लापता, केस दर्ज
गोरखपुर, जून 15 -- महावनखोर, हिन्दुस्तान संवाद। कैंपियरगंज इलाके के इकाबेल गांव की शायरा उर्फ आसमा खातून अपने बच्चों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। महिला की मां बदरून निशा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि दामाद कशिश उर्फ पप्पू शादी के बाद से उनकी बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। सास और देवर पर भी उत्पीड़न में सहयोग का आरोप है। शिकायत के अनुसार, 6 जून को पति ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके बाद महिला बच्चों संग घर से चली गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला व बच्चों की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.