पति की पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद ने किया गो दान
उन्नाव, मार्च 17 -- उन्नाव। पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने पति स्व. संदीप टंडन की 16 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर गो दान किया। अन्नू ने कहा हमेशा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा करने का जो विचार और ऊर्जा दी, उसी प्रेरणा से वे आज तक समाजसेवा के कार्यों में निरंतर अपना योगदान दे रही हैं। सफीपुर ब्लॉक के लिलौरी गांव निवासी रेखा रावत पत्नी स्व. राकेश रावत को परिवार के भरण-पोषण के लिए एक दुधारू गाय दान की। दुधारू गाय प्राप्त कर रेखा रावत ने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि दो वर्ष पूर्व उनके पति की पेट की आंत फट जाने से मृत्यु हो गई थी। घर में नाबालिग बेटी के साथ परिवार का खर्च चलाना अत्यंत कठिन हो गया था। इस दौरान अनूप मेहरोत्रा, नीरू टंडन, राजेश टंडन, विवेक शुक्ला, विमल मेहरोत्रा, हृदय प्रकाश श्रीवास्तव आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.