उरई, अप्रैल 11 -- जालौन। संवाददाता घरेलू कामकाज को लेकर पति द्वारा पत्नी की पिटाई करने की शिकायत पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की है।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुसमरा निवासी सुमन देवी ने पुलिस को बताया कि उसके पति शिवपूजन घरेलू कामकाज को लेकर अक्सर विवाद करते रहते हैं। कई बार परिवार के लोगों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन वह मान नहीं रहे हैं। आरोप लगाया कि शनिवार की सुबह वह विवाद करने लगे। जब उसने विवाद करने से रोका तो गाली, गलौज करते हुए पिटाई कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...