जौनपुर, मई 6 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के ढेकहा गांव में घरेलू विवाद का गंभीर मामला सामने आया है। रविवार देर रात पति द्वारा पत्नी को जमीन पर गिराकर मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, ढेकहा गांव निवासी सोनी देवी ने सोमवार को थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे उसके पति सेचन राजभर ने बिना किसी कारण गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने बाल पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और लात-घूंसे से जमकर पिटाई की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। यह भी पढ़ें- मारपीट पांच के विरूद्ध मुकदमा दर्ज पीड़िता ने बताया कि शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे सास-ससुर को भी आरोपी ने गाली दी और जान से मारने की धमकी दी, जिससे वे भयभीत...