देवरिया, मई 4 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्राम महुई कुंवर में रविवार सुबह एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। बताया जाता है कि पति शराब के पैसे के लिए तड़के पत्नी की पिटाई कर दी। इससे नाराज होकर पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया।महुई कुंवर निवासी धनवंतरी देवी का पति अक्सर शराब पीता है। रविवार को सुबह उसने धनवंतरी से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। मना करने पर पति ने पत्नी की पिटाई कर दी और गले से मंगलसूत्र खींच कर चला गया। इस घटना से आहत होकर धनवंतरी देवी ने सुबह लगभग 6 बजे घर में रखी सब्जी पर छिड़कने वाली कीटनाशक दवा खा लिया। यह भी पढ़ें- पति से पत्नी को फोन पर विवाद के बाद खाई जहर दवा खाने के कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो घर वालों ने आनन-फानन उसे सीएचसी बरहज में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सक ने उसे देवरिया मेडिकल क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.