लखनऊ, अप्रैल 28 -- लखनऊ,संवाददाता।मदेयगंज इलाके में घरेलू विवाद ने एक महिला की जान ले ली। पति की पिटाई से घायल हुई 25 वर्षीय राधा की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला पिछले आठ दिनों से बलरामपुर अस्पताल में भर्ती थी। मंगलवार को पुलिस ने महिला का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।मूल रूप से खदरा-मदेयगंज निवासी राधा की शादी वर्ष 2018 में केशव नगर पुरानिया निवासी मोनू से हुई थी। इनके दो बेटे भी हैं। मोनू मजदूरी करता है। परिजनों ने बताया कि मोनू शराब पीने का लती है। जिसका पत्नी विरोध करती थी। इस बात को लेकर मोनू राधा को पीटता था। आरोप है कि बीते 19 अप्रैल की रात मोनू शराब पीकर घर आया। पत्नी ने विरोध किया तो मोनू ने राधा के साथ मारपीट की। राधा को गंभीर हालत में बलरामपुर अस्पताल लेकर पहुंची। वहां डॉक्टर ने राधा की हालत गंभीर देखते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.