अलीगढ़, मई 3 -- चंडौस, संवाददाता। गांव नूरपुर निवासी एक गर्भवती महिला के साथ उसके पति ने जमकर मारपीट की। जिससे महिला की तबीयत बिगड़ गई, उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गांव नूरपुर निवासी दुर्गा देवी ने आरोप लगाया कि उसके पति नेपाल पुत्र नेत्रपाल ने उसके साथ मारपीट की। वह गर्भवती थी इसलिए मारपीट के दौरान उसके पेट में चोट लगने से गर्भ खराब हो गया और उसे लगातार ब्लीडिंग हो रही है। महिला ने बताया कि उसके सिर और पेट में भी गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता ने यह भी कहा कि पति द्वारा किए गए व्यवहार के कारण वह बेहद परेशान है। यह भी पढ़ें- विवाहिता को मारपीट कर निकाला,रिपोर्ट दर्ज उसने मांग की है कि पति की संपत्ति में उसे आधा हिस्सा दिलाया जाए, ताकि वह अपने बच्चों का पालन-पोषण कर सके...