एटा, मई 5 -- पति की पिटाई से क्षुब्ध होकर महिला छत से कूद गई। छत से नीचे गिरने पर गंभीर रुप से घायल हो गई। घायल महिला को मेडिकल कॉलेज लाया गया। जानकारी पर नगर पुलिस ने जानकारी ली है। पिलुआ पुलिस को मामले में तहरीर का इंतजार है। थाना पिलुआ के गांव जवाहरपुर निवासी सनोवर पत्नी अदीव की शादी तीन साल पहले हुई थी। बताया जा रहा है कि पति आए दिन परेशान करता है। सोमवार रात को भी पति ने पिटाई कर दी। पति की पिटाई से क्षुब्ध होकर महिला छत पर चली गई और छत से नीचे छलांग लगा दी। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। चीख की आवाज सुनकर आस-पास के लोग पहुंच गए और महिला को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। पीआई के माध्यम से नगर पुलिस को सूचना दी गई है। मामले में पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। पिलुआ पुलिस के अनुसार तहरीर मिलने पर जांच कर क...