चक्रधरपुर, मई 16 -- वट सावित्री पूजा को लेकर शनिवार को महिलाएं सुबह से ही वट वृक्ष मैं अपने पति की दीर्घायु को लेकर रक्षासूत्र बांधते नजर आई। जिसे लेकर थाना रोड़, राजवाड़ी रोड़, पुरानी बस्ती, गुदडी बजार, सितला मन्दिर समेत अन्य सभी इलाकों में वट सावित्री पूजा को महिलाओं ने बड़े ही श्रद्धा पूर्वक तरीके से मनाया। वहीं वट सावित्री पूजा में शामिल महिलाओं ने पूजा से संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि यह पूजा आस्था से जुड़ी है। वट सावित्री व्रत में महिलाएं 108 बार बरगद की परिक्रमा कर पूजा करती हैं। कहते हैं कि शनिवार को वट सावित्री पूजन करना बेहद फलदायक होता है। यह भी पढ़ें- वट वृक्ष की पूजा कर सुहागिनों ने मांगी पति की दीर्घायु ऐसा माना जाता है कि सावित्री ने वट वृक्ष के नीचे ही अपने मृत पति सत्यवान को यमराज से वापस ले लिया था। इस दिन महिलाएं सु...