गाजीपुर, मई 16 -- दिलदारनगर (गाजीपुर)। सुहागिन महिलाओं ने शनिवार को पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य की कामना के साथ श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक वट सावित्री व्रत रखा। महिलाओं ने वट वृक्ष की 108 परिक्रमा कर विधि-विधान से पूजन किया तथा दान-पुण्य किया। दिलदारनगर रेलवे स्टेशन के पास स्थित राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में बरगद के वृक्ष के नीचे बड़ी संख्या में महिलाओं ने वट सावित्री व्रत का पूजन किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अविनास जायसवाल पूजन स्थल पर पहुंचीं व्रती महिलाओं के साथ दान-पुण्य में सहभागिता की। मान्यता है कि वट सावित्री व्रत के पुण्य प्रभाव से महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। यह भी पढ़ें- श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया वट सावित्री पर्व सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर सुबह से ही पूजन-अर्चन में जुट गईं। देवालयों, नदी-ताल...