बोकारो, मई 15 -- जैनामोड़, प्रतिनिधि। वट सावित्री पर्व सुहागिनों ने अपने पति के दीर्घायु एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ जैनामोड़ व आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को मनाया गया। पारंपरिक श्रृंगार के साथ सुहागिन महिलाओं ने बांस की बनी डलिया में पूजन सामग्री लेकर वट सावित्री पूजन अनुष्ठान विधि विधान के साथ की। भीषण गर्मी के चिलचिलाती धूप के बीच नंगे पैर पूजा की डाली लिये सुहागिन मंदिर और बरगद के पेड़ों तक पहुंची और पूजन की। बताया कि आज ही के दिन सावित्री ने बरगद पेड़ के नीचे अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज को शास्त्रगत सवालों से प्रसन्न कर वापस प्राप्त की थी। यह भी पढ़ें- Vat Savitri vrat katha in hindi: वट सावित्री व्रत इस कथा के बिना है अधूरा, सावित्री ने सत्यवान की यमराज से की थी रक्षा इसी मान्यता के मुताबिक अपने सुहाग की रक्षा व पति की ...