सुपौल, मई 16 -- भीमपुर, एक संवाददाता प्रखंड मुख्यालय बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ वट सावित्री व्रत किया। पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की। स्थानीय बाजार स्थित छत्रपूजेश्वर महादेव मंदिर परिसर, बस स्टैंड और प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित वट वृक्ष के पास सुबह से ही महिलाओं की भीड़ जुटने लगी थी। व्रती महिलाएं पूजा की थाली लेकर पहुंचीं और विधि-विधान से पूजन कर वट वृक्ष की परिक्रमा की। इस दौरान महिलाओं ने रक्षा सूत्र बांधकर परिवार की खुशहाली की कामना की। यह भी पढ़ें- वट सावित्री पूजा : वट वृक्ष की आराधना कर पति के लंबी उम्र की कामना कई महिलाओं ने घरों में भी पूजा संपन्न की। पूजा के दौरान सावित्री-सत्यवान की कथा का श्रवण किया...