गाज़ियाबाद, जनवरी 21 -- मोदीनगर, संवाददाता। नगर की संजयपुरी कॉलोनी में भोजन बनाने के विवाद में पति की दांत से जीभ काटने वाली महिला को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। महिला का कहना है कि पति रोज मारपीट करता था। पूछताछ के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। संजयपुरी कॉलोनी में सोमवार रात को भोजन बनाने को लेकर हुए विवाद में महिला ने दांतों से अपने पति विपिन की जीभ काट ली थी। गंभीर हालत में विपिन को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। विपिन की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने महिला ईशा को गिरफ्तार कर लिया और उसका चालान कर दिया है। महिला ईशा को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। वह मोदीनगर थाने में महिला पुलिसकर्मियों के बीच मुस्कराती हुई नजर आई। पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि उसकी मर्जी के बिना शादी की गई थी। पति अच्छा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.