पति की गोली से घायल महिला की मौत, हत्या का मुकदमा
हरदोई, सितम्बर 4 -- शाहाबाद। मिश्रीपुर गांव में घरेलू विवाद में पति की गोली से घायल महिला की शुक्रवार को लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें लगाई गई हैं। मिश्रीपुर निवासी किसान दुर्गा प्रसाद का गुरुवार सुबह करीब 10 बजे पत्नी दुर्गावती से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है विवाद बढ़ने पर दुर्गा प्रसाद ने घर में रखी लाइसेंसी रायफल से पत्नी पर गोली चला दी। गोली पेट में लगने से दुर्गावती गंभीर घायल होकर जमीन पर गिर पड़ीं। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन घायल महिला को आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां हालत में सुधार नहीं होने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.