पति की गैरमौजूदगी में देवर पर छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग
संभल, जून 13 -- थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने अपने देवर पर उत्पीड़न, अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ के प्रयास का आरोप लगाते हुए पुलिस को लिखित शिकायत दी है। महिला ने मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है। महिला ने शिकायती पत्र देकर बताया कि जब उसके पति काम के सिलसिले में घर से बाहर जाते हैं, तब उसका देवर कथित रूप से उसके साथ अभद्र व्यवहार करता है और गंदी-गंदी गालियां देता है। आरोप है कि आरोपी गलत नियत से उसके पास आने की कोशिश करता है और कई बार उसकी निजता का उल्लंघन कर चुका है। पीड़िता का आरोप है कि एक बार वह घर में थी, तभी आरोपी ने बाथरूम का पर्दा हटाकर अंदर आने का प्रयास किया। वहीं दूसरे अवसर पर पति की अनुपस्थिति में उसके कमरे में घुसने की कोशिश की गई। महिला का कहना है कि इन घटनाओं के कारण वह भय और असुरक्षा की स्थिति में जी रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.