बागपत, मार्च 15 -- बालैनी में बिहार के रहने वाले युवक को पत्नी ने गला घोंटकर जान से मारने का प्रयास किया। पीड़ित पति ने किसी तरह अपनी जान बचाई और पुलिस को घटना की सूचना दी। बिहार के छपरा जनपद निवासी धर्मेन्द्र ने बताया कि वह पिछले करीब 10 साल से अपने परिवार के साथ बालैनी में रहता है और आइसक्रीम बेचने का कार्य करता है। बताया कि उसकी पत्नी आये दिन उससे विवाद करती है और मारपीट करती है। शनिवार की शाम पत्नी ने धर्मेन्द्र का गला घोंटकर उसे जान से मारने की प्रयास किया। धर्मेन्द्र ने किसी तरह अपनी जान बचाई और थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.