चित्रकूट, अगस्त 10 -- चित्रकूट। राजापुर थाना क्षेत्र के नांदिन कुर्मियान में पति की खुदकुशी के 15 दिन बाद पत्नी ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। जिस लोहे की खूंटी पर पति ने फंदा लगाया था, उसी में पत्नी का भी शव लटका बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। नांदिन कुर्मियान निवासी रिंकू ने करीब 15 दिन पहले कमरे में लोहे की खूंटी पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पिछले शुक्रवार को उसका तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम हुआ था। सोमवार को सुबह करीब नौ बजे रिंकू की पत्नी 24 वर्षीया नीतू देवी भी उसी खूंटी में फंदा लगाकर लटक गई, जिसमें पति ने खुदकुशी की थी। रिंकू के पिता बाबूलाल का कहना है कि वह सोमवार को सुबह खेत की तरफ चले गए थे। वापस लौटकर जब घर पहंुचे तो बहू नीतू उसी लोहे की खूंटी पर लटकी मिली, जहां बेटे रिंकू ने खुद...