नई दिल्ली, अगस्त 14 -- अलीगढ़ जिले के बरला कस्बे में एक प्राइवेट सुरक्षाकर्मी की गोली मारकर हत्या के बहुचर्चित मामले में फैसला आ गया। एडीजे द्वितीय तोष कुमार शर्मा की अदालत ने सुरक्षाकर्मी की पत्नी और उसके प्रेमी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। खास बात ये है महिला के खिलाफ उसी के बड़े बेटे ने गवाही दी, जो महत्वपूर्ण साबित हुई। वहीं, अदालत में आरोप तय होने के महज छह माह में दोषियों को सजा कराई गई है। सजा सुनते ही बच्चों ने मां से नजरें फेर ली। मां बीना सजा सुनते ही फफक पड़ी। यही नहीं बेटी ने कहा कि ऐसी मां को तो फांसी मिलनी चाहिए। एडीजीसी जेपी राजपूत ने बताया कि कस्बा बरला के मोहल्ला कोठी निवासी 36 वर्षीय सुरेश कुमार नोएडा में सिक्योरिटी गार्ड थे। उसकी पत्नी बीना के गांव के ही मनोज पुत्र रामगोपाल के साथ अवैध संबंध चल र...