कौशाम्बी, मई 8 -- कोखराज थाना क्षेत्र के बघेलापुर गांव की रिंकी ने पति की करतूतों से आजिज आकर खुदकुशी कर ली थी। मृतका की मां की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बघेलापुर निवासी 28 वर्षीय रिंकी रैदास करीब 10 साल से अपने पति गिरजेश सरोज के साथ रह रही थी। गुरुवार की सुबह उसकी लाश कमरे में फांसी के फंदे पर लटकती हुई मिली थी। शुरुआती दौर में खुदकुशी की बात सामने आई थी। कहा जा रहा था कि संतान नहीं होने के कारण रिंकी का गिरजेश से झगड़ा हुआ था। इसी के बाद उसने आत्महत्या की थी। बाद में देर शाम मृतका की मां बिजली देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गिरजेश दूसरी किसी महिला से बातचीत किया करता था। इसका विरोध करने पर आए दिन रिंकी को पीटता था। इस वजह से रिंकी ने खुदकुशी की। तहरीर के आधार पर मुकदमा कायम किया गया है। डीएसपी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.