गिरडीह, सितम्बर 3 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। पति की ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने के मामले उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुफस्सिल पुलिस ने बेंगाबाद थाना क्षेत्र के चपुआडीह निवासी पिंकी देवी पति मनोज राम उर्फ मनोज राम सेठ को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद बुधवार को पुलिस ने उसे अदालत में प्रस्तुत किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिरिडीह भेज दिया गया। मुफस्सिल पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पिंकी देवी मुफस्सिल थाना कांड संख्या 171/26 दिनांक 20 जून 2026 की अभियुक्त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...